फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण में देरी की एई पर गिरी गाज

Tue, 01 Dec 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ और नैनीताल हाईवे को जोड़ने के लिए आठ करोड़ के पुल निर्माण में देरी की गाज आखिरकार विभाग के सहायक अभियंता पर गिर ही गई।
विज्ञापन


लोगों के लगातार विरोध और पुल निर्माण में हो रही देरी पर पुल का काम देख रहे सहायक अभियंता आरएस नेगी को विभाग ने इस जिम्मेदारी से हटा दिया है।

वर्ष 2011 के अंत में स्वीकृत हुए मोटर पुल को वर्ष 2014 में बनकर तैयार होना था, लेकिन पहले यहां पर मौजूद पुराने पुल को हटाने में हुए देरी के चलते वर्ष 2013 के अंत में यहां पुल का निर्माण लोनिवि शुरू कर पाया।

जून 2015 में निर्माण कार्य पूरा करने का दावा करने वाला विभाग अभी पुल के एबेटमेंट खड़े करने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाया। लगातार हो रहे आंदोलनों और पब्लिक के दबाव के चलते पुल का काम देख रहे सहायक अभियंता को पुल के काम से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने कहा कि हालांकि एई नेगी अवकाश पर हैं, लेकिन पुल के काम में देरी की वजह से लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। इस कारण पुल के काम से एई नेगी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


मुंबई आईआईटी करेगी लांचिंग का परीक्षण
लोनिवि के ईई जेपी रतूड़ी ने दावा किया 15 दिसंबर से पुल जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। इस बीच पुल जोड़ने की प्रक्रिया का लांचिंग परीक्षण मुंबई आईआईटी के इंजीनियरों से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें