फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमियाल देवता रूप्या दाणू मंदिर के कपाट खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
कडाकोट पट्टी के डुंगरी पाटियूं गांव में भूमियाल देवता रूप्या दाणू मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाकर भूमियाल देवता की पुष्प वर्षा की। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और मास्क लगाकर पुजारियों ने पूजा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रात: बेला पर देवता के निशाण को गाजेबाजे के साथ नंदाधाम अन्नपूर्णा मठ पैतोली से पाटियूं बार रूप्या दाणू मंदिर लाकर विराजमान किया गया। भूमियाल देवता (रूप्या दाणू) अन्न, धन, सुख, समृद्धि व जल के देवता माने जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 16 गते बैसाख को भूमियाल देवता को नया अनाज चढ़ाया जाता है। इस अवसर पर सभी देवी देवताओं को गेहूं व जौ की बाली अर्पित की गई। इसके बाद नई फसल की कटाई शुरू हुई। गांव के अवतार फरस्वाण ने कहा कि भूमियाल देवता के कपाट खुलने के बाद ही भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलते हैं। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर के अध्यक्ष रणजीत दानू, राजेंद्र दानू, महेशानंद सती, बुद्धि सिंह दानू और दामोधर सती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें