फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदानगर में राम मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

Mon, 13 Jul 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नंदानगर। नगर पंचायत के कुमारतोली वार्ड एक में सोमवार को राम मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। मंदिर निर्माण के लिए स्थानीय रतूड़ी परिवार ने भूमि दान में दी है। बताया गया कि यहां स्थित भगवान राम का प्राचीन मंदिर कुछ वर्ष पहले जर्जर हो गया था जिसके बाद नए मंदिर निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। भूमि उपलब्ध होने पर स्थानीय लोगों ने मंदिर का भव्य निर्माण कराने का संकल्प लिया। पंडित हरिकृष्ण रतूड़ी के नेतृत्व में भूमि पूजन हुआ। इस मौके पर कै. भागवत सिंह बिष्ट, सुखबीर सिंह रौतेला, सूबेदार मेजर कर्ण सिंह बिष्ट, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर धनेत्र सिंह, तारा सिंह, महेशानंद रतूड़ी और हरिकृष्ण रतूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें