पोखरी (चमोली)। जीआईसी पोगठा में सोमवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 115 लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
पोगठा एवं आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। एसडीएम अलकेश नौटियाल ने शिविर के उद्देश्य बताए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर बीडीओ शिव सिंह भंडारी, वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान रेशमा देवी, तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी, नोडल अधिकारी एवं ग्राम्य विकास विभाग के ईई शुभम नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद