फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भोजन माताएं 29 को करेंगी प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। भोजन माता कामगार यूनियन ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर 29 जून को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने मांग रखी कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने पर दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाए। रसोई गैस की किल्लत होने पर भोजन माता को सूखी लकड़ी की व्यवस्था करने के लिए बाध्य न किया जाए। इसके अलावा सभी विद्यालयों में विभाग की ओर से पानी की व्यवस्था की जाए और सेवानिवृत्ति होने पर सेवाकाल को देखते हुए कम से कम पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग भी उठाई। इस मौके पर अध्यक्ष अनीता सती, सचिव ऊषा, कोषाध्यक्ष जेठूली देवी, विजया देवी, कमला देवी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें