नारायणबगड़ । केवर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में बमियाला इलेवन और भगवती इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बमियाला इलेवन के चिंटू 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे सेमीफाइनल मैच में भगवती इलेवन के रवींद्र सर्वाधिक 65 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। रविवार को बमियाला इलेवन और भगवती इलेवन के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। संवाद