फोटो
कर्णप्रयाग। सदाशिव रामलीला समिति की ओर से आयोजित 50वीं रामलीला में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में राम, सीता और लक्ष्मण के वन जाने की खबर सुनकर भरत और शत्रुघ्न व्याकुल हो जाते हैं। इसके बाद भरत श्रीराम से मिलने के लिए वन की ओर प्रस्थान करते हैं। चित्रकूट आश्रम में भरत, शत्रुघ्न श्रीराम को मनाते हैं लेकिन राम नहीं मानते। ऐसे में भरत राम के खड़ाऊ लेकर ही लौट जाते हैं। शिवांश मलगुड़ी राम, गौतम सगोई लक्ष्मण, प्रियंका नेगी ने सीता, दिव्यांशु रावत ने भरत और बबलू नेगी ने शत्रुघ्न का अभिनय किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बीपी डिमरी, सचिव प्रताप लूथरा, कांति डिमरी, हेमू बेंजवाल, विनय पुरोहित, हर्ष थपलियाल, उमेश खंडूड़ी, देवी प्रसाद मैखुरी, अनिल डिमरी और लखपत सगोई आदि मौजूद थे। संवाद