फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीएचसी गौचर के भरत सिंह नेगी चीफ फार्मासिस्ट बने

Tue, 30 Jun 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
संक्षिप्त खबरें
विज्ञापन



गौचर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर के फार्मेसी अधिकारी भरत सिंह नेगी को चीफ फार्मासिस्ट के पद पर पदोन्नत किया गया है। नेगी को 20 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने के बाद पदोन्नति मिली है। वह पिछले 12 वर्षों से गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने जन सरोकारों के लिए हमेशा तत्परता दिखाई है। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल और पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन


गौचर में विशेष गहन पुनरीक्षण अंतिम चरण में
गौचर। नगर क्षेत्र में चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते अपना निर्वाचन गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की। प्रशासन इस अभियान को मिशन मोड में चला रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। बीएलओ, प्रशासन और पालिका के कर्मचारी इस अभियान में पूरी सक्रियता से लगे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर निर्वाचन प्रपत्र भर रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मतदाता स्वयं भी अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें