फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उमा देवी मंदिर में होगी भागवत कथा

Sun, 30 Nov 2025 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। तीसजूला क्षेत्र की अराध्य उमा देवी मंदिर डुंगर में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैठक कर यह निर्णय लिया। आगामी 14 दिसंबर को फिर से बैठक होगी जिसमें भागवत की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

चंद्रशिला पट्टी के 30 गांवों की आराध्य उमा देवी मंदिर डुंगर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की चांदनीखाल में बैठक हुई। कथा आयोजन की तिथि निर्धारित करने, व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 दिसंबर को पुनः एक बैठक होगी जिसमें देवी भागवत कथा के आयोजन की अंतिम तिथि घोषित की जाएगी। बैठक में सत्येंद्र सिंह नेगी, उमा देवी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, विजय प्रसाद किमोठी, जगदीश प्रसाद किमोठी, मायाराम किमोठी, शिशुपाल सिंह बर्तवाल, संदीप बर्त्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें