फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समाज में विभिन्न भूमिकाएं निभाती हैं महिलाएं

Sun, 30 Nov 2025 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर गोपेश्वर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज में विभिन्न भूमिकाओं को निभाती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि, भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका सहित अन्य विषयों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, करुणा, ममता, समर्पण, त्याग का स्वरूप माना गया है। समाज निर्माण में वह माता, पत्नी, बहन, बेटी के रूप में आशा की किरण बनकर जीवन के हर चरण में कर्तव्य का बेहतर अनुभव प्रस्तुत करती हैं। मुख्य वक्ता जीजीआईसी गोपेश्वर की प्रवक्ता राखी चौहान ने भी भारतीय समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना तिवारी ने की। इस दौरान विद्यालय की आभा नेगी, आशा, नीतू, यशोदा, शिखा, विद्यालय के व्यवस्थापक शांति प्रसाद भट्ट, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत, रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हिम्मत चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें