फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत में बंगाली और नृत्य में कुरुड़ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर घाट में आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बुधवार को महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुए लोकगीत में महिला मंगल दल बंगाली और लोकनृत्य में कुरुड़ प्रथम रहा।
विज्ञापन

मेले के आखिरी दिन आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस दौरान हुई लोकगीत प्रतियोगिता में महिला मंगल दल बंगाली प्रथम, पल्टिंग धार और नारंगी महिला मंगल दल की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। जबकि सैती और लुंतरा महिला मंगल दलों की टीम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में कुरुड़ महिला मंगल दल प्रथम, उस्तोली द्वितीय, नारंगी और भेटी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। मेले के पहले दिन हुई स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता के लोकगीत में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, सुमन पब्लिक स्कूल और राजकीय माध्यमिक विद्यालय घाट संयुक्त रूप से द्वितीय जबकि सरस्वती विद्यामंदिर व आदर्श विद्यामंदिर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य में सुमन पब्लिक स्कूल प्रथम, हिमालय चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय और एसजीआरआर व सरस्वती शिशु मंदिर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। ब्लॉक प्रमुख भारती देवी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मनोज कठैत, खिलाप सिंह, भगवती प्रसाद, बसंती देवी, मंजू देवी, संध्या देवी, सती देवी, रुचि देवी, सरस्वती देवी, चरण सिंह, देव सिंह, सुरेंद्र सिंह, नंदन सिंह, हिम्मत सिंह, गिरीश लाल, रघुवीर सिंह सुखवीर रौतेला आदि मौजूद रहे।
हेमा करासी व सुनील के गीतों पर झूमे दर्शक
देवाल। तीन दिवसीय सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेले के दूसरे दिन शिशु विद्या मंदिर, हिमालयन पब्लिक स्कूल व रूपकुंड कला मंच के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका हेमा नेगी करासी व सुनील कोठियाल के गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारे संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। यह मेला व्यापारिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है। मेले में शिशु विद्या मंदिर व हिमालयन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भजन की प्रस्तुति दी। बच्चों ने शिव स्तुति व बोल हीरा बोल..., लोक गायक जगदीप व मीना ने जय बधाण की नंदा... लोकगीत व लोकनृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वन विभाग व पर्यावरण मित्र बलवंत सिंह ने मेले में पहुंचे लोगों से वनों को आग से बचाने की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, हरीश पांडे, दलबीर दानू, सुरेंद्र सिंह, महाबीर बिष्ट, लखन रावत, कपूर मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, युवराज बसेड़ा, सुरेंद्र खत्री, आलम सिंह, हरेंद्र कोटेड़ी, शीतल गड़िया, पुष्पा नेगी, नंदी कुनियाल, डा. कृपाल भंडारी, जितेंद्र सिंह और गिरीश मिश्रा आदि मौजूद थे।
अखंड रुद्रीपाठ का समापन
श्रीनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर नागेश्वर शिव मंदिर श्रीनगर में अखंड रुद्रीपाठ आयोजित किया गया। इसके तहत विश्व कल्याण और राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए चारों प्रहर भगवान शिव की पूजा और आरती की गई। महंत नितिन पुरी और पंडित बुद्धिबल्लाभ बहुगुणा की ओर से वेद पाठ मंत्रोच्चारण के साथ विश्व कल्याण के लिए यज्ञ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। इस मौके पर सभासद अनूप बहुगुणा, नागी पुरी, दीपक रावत, देबू पूरी, धीरू पुरी, नागपाल, पंडित राकेश थपलियाल, दयानंद ममगाईं, जगदंबा उनियाल, जितेंद्र रावत व प्रमोद बहुगुणा ने विशेष योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें