चमोली के भाजपा पीपलकोटी मंडल के प्रशिक्षण शिविर में विधायक महेंद्र भट्ट को प्रतीक चिन्ह भेंट कर?
- फोटो : GOPESHWAR
नगर मंडल पीपलकोटी के प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार सुदूरवर्ती गांवों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। बिरही में हुए प्रशिक्षण वर्ग में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। इस मौके पर राज्यमंत्री राजकुमार, सांसद प्रतिनिधि राकेश डिमरी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख शेखर वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, विनोद कनवासी, विक्रम सिंह बर्तवाल, नवल भट्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत और सत्येंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।