नैटेक्स कैपिटल श्रीनगर गढ़वाल की ओर से ग्राम सभा सैकोट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। नैटेक्स कैपिटल के निदेशक हरीश चंद्र सेमवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। संयुक्त अस्पताल श्रीनगर के बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविंद पुजारी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर फार्मेसिस्ट सतीश थपलियाल, ओम प्रकाश पुरोहित, अनिल सती, चंडी प्रसाद थपलियाल, उमेश चंद्र, नागेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।