फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीएड प्रशिक्षितों ने प्रदर्शित की स्वनिर्मित शिक्षण सामग्री

Tue, 24 Nov 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएड विभाग की ओर से स्वनिर्मित शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें बीएड प्रशिक्षुओं ने विभिन्न विषयों के पठन-पाठन को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने के लिए तैयार की गई शिक्षण सामग्री प्रदर्शित की। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक और नवाचारी शिक्षण सामग्री के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कॉलेज के विभिन्न संकायों के विशेषज्ञों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सामग्री की उपयोगिता, सृजनात्मकता व प्रस्तुति के आधार पर प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विधि ढौंडियाल के निर्देशन में किया गया। उन्होंने कहा कि स्वनिर्मित शिक्षण सामग्री भावी शिक्षकों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ ही कक्षा में विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को सहज और रुचिकर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी राणा, डॉ. मीरा नितवाल, डॉ. राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. ममता असवाल, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. चंद्रेश जोगेला सहित अन्य प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें