फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गिरीश आर्य को मिलेगा हरि प्रसाद टम्टा नेशनल अवाॅर्ड

Tue, 24 Nov 2026 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पूर्व प्रधानाचार्य एवं पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा के जिलाध्यक्ष गिरीश आर्य को राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा नेशनल अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय दलित साहित्य अकादमी, दिल्ली की ओर से उन्हें यह सम्मान 12 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। गिरीश आर्य ने बताया कि दलितों, शोषितों और महिलाओं के हक-अधिकारों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। वह लंबे समय से समाज के वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सामाजिक भेदभाव दूर करने, शिक्षा के महत्व को समझाने और अंधविश्वास व पाखंडवाद के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें