फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रवण कुमार बन मां को पीठ पर कथा स्थल तक लाए

Mon, 01 Jun 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
नंदासैण के सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव धाम शैलेश्वर में आयोजित शिवमहापुराण कथा में मौजूद श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नंदासैंण। सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव धाम में शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें दिन जसपुर निवासी विनोद प्रसाद 95 वर्षीय मां को पीठ पर कथा स्थल पहुंचे। यह दृश्य देखकर कथावाचक आचार्य अरविंद प्रसाद सेमवाल भावुक हुए। उन्होंने कहा कि आज के कलयुग में श्रवण कुमार जैसे पुत्र के दर्शन दुर्लभ हैं। उन्होंने इसे वृद्ध मां के रूप में भगवान और पुत्र के रूप में श्रवण कुमार के दर्शन बताया। आचार्य सेमवाल ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य है। इस दौरान ज्योति कैलखुरा, अनुज डिमरी और गोवर्धन प्रसाद कैलखुरा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


नंदकेशरी में अनुष्ठान का समापन

देवाल। नंदाधाम नंदकेशरी मंदिर में 24 मई से चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य समापन हो गया है। समापन दिवस पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक राधिका जोशी ने भजनों और ओजस्वी वाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी। कथा के दौरान महिषासुर वध और मां भगवती के नौ रूपों की महिमा के प्रसंग सुनाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें