फोटो
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के पलेठी में नवनिर्मित चंडिका देवी मंदिर में नौ दिवसीय देवी अनुष्ठान का समापन हो गया। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या दो के पलेठी गांव में चंडिका देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया था। पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर निर्वाचन संपन्न होने के इस मंदिर का सौंदर्यीकरण किया गया। करीब 11 लाख 64 हजार से मंदिर का नवनिर्माण किया गया। यहां बीते 25 नवंबर से अनुष्ठान शुरू किया गया था। देवी जागरण और अन्य अनुष्ठान सहित दुर्गा सप्तसीत, चंडी एवं रुद्री पाठ समेत कई कार्यक्रम हुए। पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने पलेठी में स्व. मोहन सिंह नेगी स्मृति स्वागत द्वार निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर वार्ड के सभासद उत्तम नेगी, तहसील वार्ड के सभासद संपूर्णानंद डिमरी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमा शंकर ममगाईं, जयकृत सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे। संवाद