फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नैतिक मूल्यों के विकास का संदेश दिया

Sat, 29 Nov 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज सिमली का शैक्षणिक अनुश्रवण किया। इस दौरान शिक्षक-छात्र संवाद को बढ़ाने पर जोर दिया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, लक्ष्य के प्रति दृढ़ता, मानव सेवा, बुरी आदतों से दूरी बनाने और नैतिक मूल्यों के विकास का संदेश दिया। कहा गया कि शिक्षकों को छात्रों के सर्वागींण विकास के लिए अनवरत रूप से कार्य करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवी दत्त शर्मा, डायट के प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, जीएस पंवार, अनुपमा शाह, हर्षपाल सिंह, आरएस नेगी, डाॅ. मनोज खाली, बीएस नेगी, हरीश लाल रोधियाल, जेपी गौड़, एनएस कठैत, डीएस कुंवर और सुनील दत्त सती आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें