फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खाने की तलाश में आबादी में पहुंचा भालू, कनस्तर में फंसा सिर, चार घंटे तक अटकी रही जान

Wed, 20 Nov 2024 08:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

क्षेत्र में लगातार भालू की दहशत बनी हुई है और बुधवार दोपहर करीब एक बजे तो भालू का बच्चा खाने की तलाश में परसारी गांव में घर तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ में कनस्तर में फंसा भालू के बच्चे का मुंह। संवाद 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परसारी गांव में खाने की तलाश में एक भालू का बच्चा घर के पास तक जा पहुंचा और उसका सिर कनस्तर में फंस गया। शाम को करीब चार घंटे बाद वन विभाग के कर्मियों ने भालू को कनस्तर से मुक्त कर जंगल में छोड़ दिया। भालू की उम्र करीब एक साल है।

विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार भालू की दहशत बनी हुई है और बुधवार दोपहर करीब एक बजे तो भालू का बच्चा खाने की तलाश में परसारी गांव में घर तक जा पहुंचा। भालू के बच्चे ने कुछ खाने के लिए कनस्तर में मुंह डाला। मगर कनस्तर का मुंह छोटा होने से भालू सिर बाहर नहीं निकल पाया। भालू कनस्तर के साथ ही एक घर की सीढि़यों तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ देर तक ऐसे ही घूमता रहा। लोगों ने जब यह देखा तो सूचना वन विभाग को दी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने कनस्तर को काटकर शाम करीब पांच बजे भालू के बच्चे को इससे मुक्त कराया और जाल में पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें