फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेड़ी गांव के पास बच्चों के साथ दिखा भालू

Mon, 15 Jun 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। बेड़ी गांव के पास एक गुफा के पास एक भालू दो बच्चों के साथ दिखा। इससे गांव के लोगों में दहशत है। गत एक सप्ताह से बेड़ी गांव के पास अपने दो बच्चों के साथ एक भालू डेरा जमाए हुए हैं। ग्रामीण नंदन सिंह ने बताया कि जहां भालू है उसके पास से सुगड़, सिलपाटा सहित अन्य गांवों को रास्ता जाता है। महिलाएं यहां घास काटने भी जाती हैं। जब से यह भालू अपने दो बच्चों के साथ दिखाई दिया है तब से ग्रामीणों का उस रास्ते से जाना बंद हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा मुकेश शाह और वन बीट अधिकारी धीरेंद्र नेगी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भालू के नजदीक न जाने की सलाह दी। पूर्व प्रधान दीपक नेगी ने जल्द भालू को पकड़ने की मांग की। संवाद
विज्ञापन


पागल कुत्ते ने तीन लोगों और छह पशुओं को काटा
कर्णप्रयाग। विकासखंड के भटोली गांव में एक लावारिस कुत्ते ने तीन लोगों और छह पशुओं को काट दिया। स्थानीय सुनील गुसाईं ने बताया कि एक लावारिस कुत्ता पिछले कई समय से गांव के लिए खतरा बना हुआ है जो आने जाने वाले लोगों और पशुओं को काट रहा है। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने निगम से कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें