फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ड्यूटी से घर लौट रहे बुजुर्ग को भालू ने किया गंभीर घायल

Thu, 30 Jan 2025 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चोपड़ाकोट के हेंण गांव का मामला, चेहरे और सिर नोंच दिया
जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर, हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नंदप्रयाग के समीप एक गांव में रात की ड्यूटी कर घर लौट रहे बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। भालू ने दयाराम का चेहरे और सिर नोंच दिया और उनकी एक आंख भी निकाल दी। ग्रामीणों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे ग्राम पंचायत चोपड़ाकोट के हेंण गांव निवासी दयाराम पुरोहित (60) हिम ऊर्जा की जल विद्युत परियोजना से रात्रि ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सुब्योल गदेरे के पास घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया। दयाराम के चिल्लाने की आवाज समीप के गांव चमतोली के ग्रामीणों ने सुनी तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे तो भालू जंगल की ओर भाग गया। क्षेत्र के सतीश पुरोहित ने बताया कि भालू ने दयाराम के चेहरे और सिर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर की सलाह पर जिला प्रशासन ने घायल को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बंदरों के झुंड ने महिलाओं पर किया हमला, एक गंभीर घायल

थराली। नगर पंचायत के भेंटा और सिमलसैंण गांव की महिलाएं खेतों से चारापत्ती लेकर घर आ रही थीं कि बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में कविता देवी बुरी तरह घायल हो गईं। किसी तरह सभी महिलाएं वहां से बचकर भागीं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को सीएचसी थराली लाया गया लेकिन अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन और एक्सरे की सुविधा न होने के कारण महिला को रेफर कर दिया गया। गिरीश चंदोला, पीतांबर चंदोला, मनोज चंदोला, हरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें