फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़ भागा भालू

Mon, 09 Feb 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
घाट ब्लाक के बैराें गांव की बस्ती में भालू के घुस जाने से गांव में आठ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गांव के लोग उसे भगाने के लिए पीछे दौड़े तो भालू एक घर में घुस गया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजा बंद दिया। सूचना देने के चार घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची फिर भी वह भालू को नहीं पकड़ सके और भालू घर की खिड़की तोड़कर अन्य गांव की ओर भाग गया।

सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घाट ब्लाक के बैरों गांव की आवासीय बस्ती में भालू घुस गया। भालू को गांव के बीचोंबीच देख ग्रामीण घरों से निकल गए और ढोल और नगाड़ों की मदद से भालू को भगाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच भालू गांव के भोपाल लाल के मकान में घुस गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि घर में कोई नहीं था सभी सदस्य बाहर थे। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और घर का दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद उन्होंने आबादी क्षेत्र में भालू के घुसने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों का दी। सूचना मिलने के चार घंटे बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक वन कर्मी भालू को काबू नहीं कर पाए तो ग्रामीणों में रोष बढ़ने लगा।

इसके बाद वन कर्मियों ने शाम करीब साढ़े चार बजे घर में बंद भालू को ट्रेंकुलाइजर गन से इंजेक्ट किया, तो बौखलाते हुए भालू घर की खिड़की तोड़कर मटई गांव की ओर भाग गया। वन विभाग के कर्मी भालू की खोज में आस-पास के क्षेत्रों में गश्त लगा रहे हैं।

खाली हाथ पहुंची टीम
गोपेश्वर। भालू के घुसने की खबर मिलने के चार घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग का रेंज ऑफिस गांव से 40 किमी दूर है।

ऐसे में गांव पहुंचने में दो घंटे लगने चाहिए जबकि टीम चार घंटे बाद पहुंची वो भी बिना किसी संसाधन के। इसके बाद टीम ने विभागीय अधिकारियोें से ट्रेंकुलाइजर गन मंगवाई गई वह भी दो घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें