गैरसैंण में भालू के हमले में घायल धर्म सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
जंगल में गाय चुगाते वक्त मरोड़ा (कालीमाटी) निवासी धर्म सिंह (72) पुत्र स्व. जीत सिंह पर भालू ने हमला कर दिया। आपातकालीन सेवा 108 से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां डा. एके सिंह ने बताया कि धर्म सिंह की छाती एवं पीठ पर जख्म हैं। हालांकि धर्म सिंह की हालात सामान्य है।
इधर घायल धर्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव के पास गायों को चुगा रहे थे। इतने में भालू ने पीछे से हमला कर दिया। उन्होंने भालू पर दरांती से हमला किया। इस बीच वे पहाड़ी की ढलान पर कुछ दूरी लुढ़क गए, जिसके चलते वह भालू से बच पाए।
वहीं वन विभाग के रेंजर पीएस बुटोला ने बताया कि मरोड़ा और आस पास के जंगलों में एक बच्चे वाला भालू है। हो सकता है खतरा समझकर भालू ने हमला कर दिया हो।