फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, गोशाला में गाय को मारा, बचाने पहुंचे चार लोगों पर भी किया हमला

Tue, 13 Oct 2026 08:01 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

चमोली के ज्योतिर्मठ नगर में मंगलवार सुबह भालू के हमले से दहशत फैल गई। सिंहधार वार्ड में गोशाला में घुसे भालू ने गाय को मार डाला। गाय को बचाने पहुंचे परिवार के चार लोगों पर भी हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
भालू के हमले में घायल लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ नगर में भालू के हमले की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार सुबह सिंहधार वार्ड में भालू ने एक गोशाला में घुसकर गाय को मार डाला। गाय को बचाने के लिए पहुंचे परिवार के लोगों पर भी भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सिंहधार वार्ड में एक गोशाला में भालू ने गाय पर हमला कर दिया। भालू के हमले में गाय की मौत हो गई। गोशाला में गाय पर हमला होने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: किराये पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड; सर्विस नहीं छल है, ऑनलाइन ऑफर के ऐसे झांसे में गलती से भी न आएं

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

नगर क्षेत्र में भालू के हमले की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। गोशाला में घुसकर गाय को मारने और बचाने पहुंचे लोगों पर हमला किए जाने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें