फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यात्रा और आपदाओं में सेवा के लिए रहें तैयार

Tue, 08 Apr 2025 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी की कार्यशाला हुई। इस दौरान रेड क्रॉस के सदस्यों को चारधाम यात्रा और आपदाओं के दौरान तैयार रहे को कहा गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में सोसाइटी के मास्टर ट्रेनर और एवरेस्ट विजेता मनीष कसमियाल तथा मुंशी चौम्वाल ने सीपीआर और रेड क्रॉस का पंजीकरण समेत कई जानकारियां दीं। चमोली के रेडक्राॅस समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल और सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आगामी यात्रा सीजन और फायर सीजन में आपदा की दृष्टि से चमोली जिला संवेदनशील है। ऐसे में सोसाइटी को आपदा की दृष्टि से 24 घंटे सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए। प्राचार्य डॉ. वीएन खाली ने बताया कि सच्ची सेवा मानवता की सेवा है। प्रशिक्षण में कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, विधि कॉलेज गोपेश्वर, महाविद्यालय तलवाड़ी, नंदासैंण समेत कई कॉलेज के रेड क्रॉस नोडल अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. मदन शर्मा, डॉ. कमल किशोर द्विवेदी, डॉ. हरीश बहुगुणा उपस्थित रहे। संचालन नोडल अधिकारी कीर्तिराम डंगवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें