फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे बीडीसी सदस्य

Tue, 13 Oct 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन, सीएमएस को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीसी सदस्यों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति, महिला चिकित्सक की नियमित उपलब्धता, पर्याप्त बैड एवं इंडोर सुविधा, आवश्यक जांच सुविधाएं समेत पहाड़ी भौगौलिक परिस्थितियों के अनुसार स्वास्थ्य मानकों में बदलाव की मांग की। धरने पर बैठे बीडीसी सदस्य नीरज नेगी व विपिन परिहार ने कहा की यदि सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती हैं तो उनका धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सधीक्षक डॉ. वीपी पुरोहित ने बताया की आंदोलनकारियों की कुछ मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा व अन्य मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में चोपता की ग्राम प्रधान ऊषा रावत, बेडुला की प्रधान उर्मिला देवी कण्डारी, विजय लक्ष्मी देवी, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु नेगी, समाजसेवी सूरज नेगी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें