कर्णप्रयाग। वर्ष 2026 में संभावित श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर गैरोली के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित और एसडीएम संतोष कुमार पांडेय को ज्ञापन के साथ प्रस्ताव भी सौंपे। ग्रामीणों ने गांव के नंदा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण, उरेडा की ओर से गांव और मंदिर में पथ प्रकाश, छंतोलियों के मल्ली गैरोली से तल्ली गैरोली तक करीब 4.5 किमी पैदल मार्ग की मरम्मत, गैरोली मल्ली में बरातघर का निर्माण आदि के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इस दौरान श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल, गांव के निवर्तमान प्रधान सुरेंद्र कुमार, पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, हर्षवर्धन गैरोला, लोकेश गैरोला और विजय गैरोला आदि शामिल थे। संवाद