फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसआर इलेवन को हराकर बसंतपुर गौचर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Sun, 25 Jan 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जय मां कालिंका राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गौचर में आयोजित जय मां कालिंका राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बसंतपुर गौचर और एसआर इलेवन गौचर के बीच खेला गया। बसंतपुर गौचर की टीम ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बसंतपुर गौचर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाए जिसमें शेरावत ने 56 रन, विजय शर्मा ने 68 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में एसआर की टीम से देव ने 3 और लक्ष्य ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआर इलेवन कि टीम 112 रन ही बना सकी। एसआर इलेवन की ओर से सारूल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। 56 रन और 2 विकेट लेने वाले शेरावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि दिगंबर सिंह नेगी, सचिन सिलोड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी, आशीष नेगी, सुभाष गैरोला, नवीन पुजारी, आशीष नेगी, सूरज धरियाल और कैलाश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें