फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग हटाकर गोखले मार्ग पर हो रही खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोखले मार्ग पर सोशल डिस्टेंस का पालन न होने से यहां खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। दो दिनों से इस मार्ग पर केवल बैरिकेडिंग ही नजर आ रही है, जबकि यहां से पुलिस हटा दी गई है। बैरिकेडिंग के बाद भी दोपहिया वाहन यहां घुस रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन की घोषणा के बाद उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के आदेश पर 27 मार्च को गोखले मार्ग पर लगने वाली फल सब्जी की फड़ों को लालबत्ती चौक के पास शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद गोखले मार्ग की सभी गलियों में बैरिकेडिंग लगाकर यहां पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया था। पुलिस की तैनाती होने से मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी लेकिन दो दिनों से इस मार्ग की गलियों में बैरिकेडिंग तो लगी है, लेकिन पुलिस कर्मी नदारद हैं। पुलिस कर्मियों के न रहने से यहां सब्जी और फल की ठेलियां लगने लगी हैं। लोग जबरदस्ती दोपहिया वाहन गोखले मार्ग में घुसाकर खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं और सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी नहीं रख रहे हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि फोर्स की कमी के चलते गोखले मार्ग पर बेरिकेडिंग से पुलिस को अन्यत्र लगाना पड़ा है। व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
दुकानों में जरूरी सामान की नहीं कमी
कर्णप्रयाग। लॉकडाउन के दौरान कर्णप्रयाग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह लोगों ने राशन सहित जरूरी सामान की खरीदारी की और उसके बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान सड़क पर जरूरी सेवाओं के अलावा कोई वाहन नहीं चले। दुकानों में जरूरी सामान की कोई कमी नहीं है। एसडीएम ने दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। नगर में पालिका की ओर से लोगों को मास्क बांटे जा रहे हैं और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि जो लोग असहाय हैं उनको प्रशासन की ओर से राहत सामग्री के पैकेट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें