फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर की ऋण वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता विभाग में सघन ऋण वसूली अभियान शुरू हो गया है। सहकारिता बैंक के अधिकारी गांव-गांव में ऋण वसूली कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को 40 हजार रुपये तक की वसूली की जा चुकी है। सहकारिता विभाग के अंतर्गत साधन सहकारी समिति गोपेश्वर सहकारी बैंक गोपेश्वर और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के संयुक्त वसूली अभियान के तहत पाडुली, पपड़ियाणा, कोठियालसैंण, ब्रह्मसैंण, गंगोलगांव में घर-घर जाकर ऋण वसूली की गई। साथ ही लोगों को ऋण जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शशि सती ने बताया कि वर्ष 1992 से 97 तक की बकाया ऋण वसूली की जा रही है। अधिक समय हो जाने के कारण वसूली में दिक्कतें भी आ रही हैं। वसूली अभियान में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुनीता रौतेला, रजत मैखुरी, शिखा गौड़, धीरेंद्र सिंह कठैत और संदीप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें