सिंवाई गांव में नौ दिनों से चल रही पांडव लीला का जल यात्रा के साथ समापन हो गया। भक्तों ने नम आंखों से अपने आराध्य देव पांडव परिवार को विदाई दी। कर्णप्रयाग ब्लाक के सिंवाई गांव में ग्रामीणों ने गांव की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए पांडव नृत्य का आयोजन किया था। पांडव नृत्य के पहले दिन माता कुंती अवतरित हुईं। फिर सात दिनों तक पांडव नृत्य आयोजित किया गया। बुधवार को गांव से अलकनंदा नदी के तट तक जल कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद पांडवों के स्नान के साथ लीला का समापन हो गया। पांडव लीला में युधिष्ठिर के पात्र में अमर सिंह, भीम ताजबर और शिव सिंह, अर्जुन त्रिलोक सिंह, हनुमान राजेंद्र सिंह रावत, नारायण चंदन सिंह, नकुल रमेश सिंह, सहदेव भगत सिंह, नागार्जुन सुुखदेव सिंह थे। ग्राम पनाई, सरणा, ऐराश, खाल आदि गांव के लोग पांडव लीला देखने पहुंचे।