फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनाकुली में आधे घंटे के लिए खुला हाईवे, फिर बंद

Fri, 10 Jul 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को दिनभर बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में यात्रा वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया। लामबगड़ से तीन किमी की दूर स्थित बैनाकुली में भी बृहस्पतिवार की रात तीन बजे हाईवे अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर दो बजे बीआरओ ने यहां वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी थी, लेकिन बारिश के चलते आधे घंटे बाद फिर आवाजाही बंद हो गई।


बैनाकुली से करीब 500 मीटर पैदल चलकर 285 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ पहुंचे 399 तीर्थयात्री अपने घरों को लौट गए।

तीर्थयात्री लामबगड़ तक अपने वाहनों से और यहां से लोकल वाहनों से बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। लामबगड़ गदेरे में भी पानी अधिक होने से तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

वहीं, हेमकुंड साहिब धाम में दिनभर बारिश रही। इसके बावजूद 242 तीर्थयात्री घांघरिया पहुंच गए हैं, जबकि 207 यात्री हेमकुंड के दर्शन कर अपने घरों को लौट गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर शाम हेमकुंड साहिब जाने के लिए 180 तीर्थयात्री गोविंदघाट पहुंच गए हैं। मौसम खराब होने के कारण दोनों धामों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें