फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलाण हादसा, लापता की खोज में टीम का सर्च अभियान जारी

विज्ञापन
देवाल के बलाण मे हुई वाहन दुर्घटना स्थल मे लापता व्यक्ति की ढूंढ-खोज करते लोग। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
दुर्घटना में लापता जय सिंह दानू पुत्र पुष्कर सिंह की खोजबीन दिनभर जारी रही। पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम जोशी के नेतृत्व में थाना थराली की पुलिस व एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि दुर्घटनास्थल से लेकर देवाल तक कैल नदी में जय सिंह की तलाश जारी है। सोमवार को देवाल क्षेत्र में व्यापारियों सहित ग्रामीणों ने दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वही हायर सेंटर श्रीनगर अस्पताल में भर्ती हुए घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

समाजसेवी महावीर बिष्ट ने बताया कि वह रविवार को दिनभर राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन के साथ थे। उन्होंने बताया कि थराली और देवाल क्षेत्र में सड़कों की बुरी दशा हादसे का कारण बनती है। जिस प्रकार से मैक्स का पट्टा टूटा था और गाड़ी 20 से 30 मीटर तक सड़क में घिसी थी। उससे साफ जाहिर है कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे, पत्थर और मलबे से वाहनों को बहुत नुकसान होता है और इससे अधिकतर वाहन दुर्घटना के शिकार होते हैं। इंद्र सिंह राणा, केडी मिश्रा, राजेंद्रदानू, खिलाप सिंह आदि का कहना है कि थराली से आगे देवाल क्षेत्र में वाहनों में सफर करने का मतलब जान को हथेली में रखकर चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें