कर्णप्रयाग। बच्चों को स्थानीय परिवेश की फसलों से जोड़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय लंगासू में बालशोध मेले का आयोजन हुआ। नई शिक्षा नीति में इसे शिक्षण में अहम भूमिका के रूप में रखा गया है। डायट के प्रवक्ता भगत कंडवाल ने कहा कि बालशोध मेले का मुख्य उदेश्य बच्चों में खोज की प्रवृति के साथ वैज्ञानिक सोच विकसित कर समस्या के समाधान का कौशल विकसित करना है। कार्यक्रम में बच्चों मोटे अनाज पर अपने शोध प्रस्तुत किए। मौके पर टीका मैखुरी, सोबन नेगी, जगमोहन, भीम सिंह, मीनाक्षी, नीलम, ऋषि अजीत, आशा देवी, रोशनी देवी, तारा देवी, अनीता, अंजू, पूजा, रोशनी, वर्षा, अनसूया थपलियाल, दीपा देवी, उर्मिला थे। संवाद