फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा नगर पहुंची उमा देवी की डोली

Tue, 29 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
dolli yatra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उमा देवी की दिवारा यात्रा मंगलवार को बहुगुणा नगर पहुंची। इस दौरान देवी यात्रा की पूजा की गई और महिलाओं ने देवी की भजन संध्या का आयोजन किया। 25 नवंबर से मंदिर परिसर से नगर भ्रमण पर निकली मां उमा छह माह तक विभिन्न नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को पोखरी ब्लाक के देवतोली क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद कर्णमंदिर परिसर, उमा देवी चौक और प्रेमनगर होते हुए देवी देर शाम बहुगुुणानगर पहुंची। कपीरी के लाटू देवता के निशाण की अगुवानी में चल रही मां उमा की डोली का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

देवी का स्वागत महिलाओं ने मां उमा के जयकारों के साथ किया। देर रात तक महिलाओं ने मां के भजनों का आयोजन किया। वहीं देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य किया। इस मौके पर पुजारी अजय पुजारी, राजेंद्र पुजारी, कांति पुजारी, प्रदीप पुजारी, राकेश खंडूड़ी, मुकेश खंडूड़ी, वीपी सती, आयोजन समिति के प्रबंधक नरेंद्र सिंह भंडारी, संजय रावत, महिपाल सिंह नेगी और पुष्कर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें