फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बगोली-जेंटा-कोटी मार्ग खस्ताहाल, 90 लाख रुपये के स्टीमेट का इंतजार

Sat, 25 Jul 2026 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले दस करोड़ खर्च कर हुआ सुधारीकरण, अब 90 लाख रुपये के एस्टीमेट का इंतजार
विज्ञापन

-दस ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली बगोली-जेंटा-कोटी मार्ग खस्ताहाल, 90 लाख रुपये के एस्टीमेट का इंतजार
कर्णप्रयाग। भारी बारिश के कारण बगोली-जेंटा-कोटी मोटर मार्ग का पांच किलोमीटर हिस्सा खस्ताहाल है। कोल्सों से मटियाला तक यह मार्ग भूस्खलन से प्रभावित है जिससे आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। सुरक्षा दीवारें न होने से मलबा गिरने से मार्ग अक्सर अवरुद्ध रहता है जबकि दो साल पहले विभाग ने इसका सुधारीकरण किया। अब विभाग 90 लाख और मांग रहा है। इस मार्ग से कोल्सों, मटियाला, कोटी, जेंटा सहित 10 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और वाहन चालक प्रभावित हैं। पिछले साल पीएमजीएसवाई ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण किया था। हालांकि, ऊपरी हिस्सों में सुरक्षा दीवारों का निर्माण नहीं किया गया। इस कारण पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़क पर मलबा और कीचड़ जमा हो जाता है। जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह कठैत ने कार्यदायी विभाग से भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार बनाने को कहा है। मार्ग पर सुरक्षा दीवारें न होने से भूस्खलन की समस्या गंभीर बनी हुई है। इससे आए दिन मलबा और पत्थर गिरते रहते हैं जिससे मार्ग बंद हो जाता है। स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि भूस्खलन क्षेत्रों को चिह्नित कर स्टीमेट भेजा गया है। सुरक्षा दीवार और चैकडेम के निर्माण के लिए करीब 90 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें