फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीती घाटी के लोंग गांव में बगड़वाल नृत्य की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नीती घाटी में इन दिनों बगड़वाल नृत्य की धूम मची है। इन दिनों लोंग गांव में तीन दिवसीय बगड़वाल नृत्य का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गांव के सभी लोग उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस साल का नृत्य सुख समृद्धि और कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन

नीती घाटी के सीमांत गांव लोंग में हर साल दो बार इस नृत्य का आयोजन होता है। एक जब गांव के लोग शीतकालीन प्रवास पर जाते हैं और दूसरा जब प्रवास से लौटते हैं। क्षेत्र में मनोरंजन के साधन सीमित होने के चलते इस तरह के आयोजन होते रहते हैं। गांव के कृपाल सिंह पंवार ने बताया कि हर साल नृत्य को विधिविधान के साथ आयोजित किया जाता है। इसमें गांव के सभी परिवार शामिल होते हैं। नृत्य के आयोजन के समय गांव में उत्सव का माहौल रहता है। इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं। प्रवासी भी खास इस नृत्य में शामिल होने के लिए गांव आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें