फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध है बदरीश प्रसाद, नहीं होनी चाहिए कोई भ्रांति : डीएम

विज्ञापन
स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि बदरीश प्रसाद की बिक्री पर किसी को भी कोई भ्रांति नहीं होनी चाहिए। महिलाओं की ओर से दो साल से प्रसाद बनाकर इसकी बिक्री की जा रही है। बदरीनाथ धाम में अर्पित करने के बाद ही प्रसाद के रूप में इसे श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने स्थानीय महिला समूहों की आर्थिकी से जुड़े बदरीश प्रसाद की अमेजॉन से ऑनलाइन मार्केटिंग करने का निर्णय लिया है और इसका अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है, लेकिन देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन की ओर से स्थानीय पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों की आपत्ति का हवाला देते हुए प्रसाद की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम चमोली स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि बदरीनाथ धाम के प्रसाद की ऑनलाइन बिक्री कर स्थानीय महिलाओं को रोजगार मुहैया कराना हमारा उद्देश्य है। प्रसाद में सभी वस्तुएं बदरीनाथ धाम की हैं। इस पर किसी को भी कोई भ्रांति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें