बदरीनाथ। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बदरीनाथ मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। बदरीनाथ धाम में इन दिनों खासी रौनक बनी हुई है। कार्तिक मास के चलते बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी श्रद्धालु के सहयोग से मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
-
21 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की यात्रा 21 लाख के पार पहुंच गई है। शनिवार तक धाम में 21 लाख छह हजार 837 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब चंद दिन का समय शेष बचा है। जिस तरह से धाम में यात्री पहुंच रहे हैं, यदि वह आंकड़ा बरकरार रहता है तो इस साल श्रद्धालुओं की संख्या आसानी से 22 लाख के पार पहुंच जाएगी। संवाद