बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विरोध में सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। सोशल मीडिया फेसबुक पर विधायक ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर गैरसैंण राजधानी विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता आखिर किस लिए गैरसैंण जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हरीश रावत ने बयान दिया था कि राजधानी के विषय पर वे निर्णय नहीं ले पाए, उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं और अब गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी का बोर्ड ढूंढ रहे हैं।