फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ मास्टर प्लान : व्यावसायिक भवनों का आवंटन करें शुरू

Thu, 26 Feb 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


डीएम ने मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
कहा-कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही मिली तो संबंधित कार्यदायी एजेंसी जिम्मेदार होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने एसडीएम ज्योतिर्मठ को मास्टर प्लान के तहत निर्मित व्यावसायिक भवनों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बरती गई संबंधित कार्यदायी एजेंसी जिम्मेदार होगी।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों व निर्माण एजेंसियों से कार्यों की प्रगति लेकर विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने कहा कि कार्यों की प्रभावी निगरानी रखें। बदरीनाथ में निर्माणाधीन कार्यों को पूरा करें। अस्पताल, झील सौंदर्यीकरण, व्यावसायिक भवन, पार्किंग, पुल निर्माण, ब्रह्मकपाल क्षेत्र के कार्य सहित अन्य सभी कार्यों में समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में तेजी लाने के लिए मैन पावर बढ़ाएं। डीएम ने कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। अगर कार्यों में लापरवाही मिली तो इसके लिए संबंधित कार्यदायी एजेंसी जिम्मेदार मानी जाएगी। बैठक में एसपी सुरजीत सिंह पंवार, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित पीआईयू के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
होली के बाद शुरू हाेंगे मास्टर प्लान के कार्य
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में होली के बाद फिर से मास्टर प्लान के काम शुरू होंगे। लोक निर्माण विभाग पीआईयू की कार्यदायी संस्थाओं की ओर से मजदूरों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने बताया कि होली के बाद बदरीनाथ में निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए मजदूर, मशीनें व अन्य जरूरी सामग्री का भंडारण शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें