बदरीनाथ धाम में रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू अपर्णा यादव और महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज मत्था टेकने पहुंचे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को अर्पणा यादव ने बताया कि उनका मायका उत्तरकाशी है और बदरीनाथ में उनकी अगाध श्रद्धा है।
वे बदरीनाथ का आशीर्वाद लेने यहां पहुंची हैं। करीब तीन घंटे तक बदरीनाथ में रहने के बाद वे लौट गए।