फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे का पानी साकेतनगर के लिए बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। रावलनगर मल्ला में बदरीनाथ हाईवे के नीचे स्थित मोहल्ले साकेतनगर में नेशनल हाईवे का दूषित पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। समस्या के निराकरण के लिए विभागों और नगर पालिका के चक्कर काटने के बाद अब वार्डवासियों ने कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल से गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि हाईवे से आने वाले गंदे पानी से मोहल्ले में जलभराव हो रहा है। बीते वर्ष मोहल्ले की महिलाओं ने पूर्व डीएम से मुलाकात कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। उन्होंने नगर पालिका, सिंचाई और एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से संयुक्त निरीक्षण कराकर सुव्यवस्थित जल निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड सभासद ममता देवी के नेतृत्व में सभासद विनोद कनवासी व गौरव कपूर, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश नयाल आदि ने विधायक अनिल नौटियाल से मुलाकात कर पानी की निकास की उचित व्यवस्था करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन



बाजार में खड़े पेड़ों की लॉपिंग की जाए
गौचर। व्यापार संघ ने बाजार में बदरीनाथ हाईवे के किनारे स्थित बड़े पेड़ों की लॉपिंग करने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के रेंजर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मुख्य बाजार में पीपल, बरगद व अन्य पेड़ों की कई शाखाएं लंबी होकर हाईवे की ओर फैल चुकी हैं और कुछ पेड़ पुराने होने से जर्जर हाल में खड़े हैं। इनसे बड़े वाहनों के आवागमन और कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फाॅल्ट आने की समस्या बनी हुई है। वहीं रेंजर नवल किशोर नेगी ने बताया कि इसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें