फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कंचन नाले में खतरनाक बना हुआ है बदरीनाथ हाईवे

Tue, 14 Oct 2025 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम से तीन किमी पहले कंचन नाले में हाईवे बदहाल पड़ा है। बरसात में गदेरे के उफान पर आने से हाईवे जगह-जगह संकरा हो गया है। मंगलवार को भी इसी जगह पर एक कार अनियंत्रित होकर पत्थर पर अटक गई थी जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

बरसात में पानी बढ़ने से मलबे के साथ पत्थर भी सड़क पर आ गए हैं जिससे हाईवे बदहाल हो गया है। बदरीनाथ थाने की ओर से भी बीआरओ को यहां पर हाईवे सुधारने के लिए पत्राचार किया गया है। मंगलवार को इसी जगह पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि कंचन नाले के पास हाईवे काफी संकरा हो रखा है। इससे यहां हर समय खतरा बना रहता है। इसको लेकर बीआरओ को पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें