फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बलदौड़ा में मलबा आने से एक घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Tue, 08 Aug 2023 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सेलंग के पास हो रहे भूस्खलन से हेलंग-मारवाड़ी बाईपास खतरे की जद में आया
संवाद न्यूज एजेंसी

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे बलदौड़ा के पास बोल्डर आने से करीब एक घंटे तक बंद रहा। मंगलवार सुबह करीब दस बजे हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए थे और आवाजाही बंद हो गई थी। बीआरओ की ओर से तुरंत हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया और पूर्वाह्न 11 बजे हाईवे खोल दिया गया। इसके बाद हाईवे पर फंसे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली और गंतव्य को रवाना हुए।
दूसरी ओर सेलंग गांव के पास बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन हो रहा है। हाईवे से अलकनंदा नदी तक हो रहे भूस्खलन से हेलंग-मारवाड़ी बाईपास भी खतरे की जद में आ गया है। हाईवे पर सेलंग के पास नया भूस्खलन जोन बन गया है और यहां पर हाईवे का एक हिस्सा भी टूट गया है। इसके नीचे भी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इसी भूस्खलन क्षेत्र के ठीक नीचे से हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है जिससे यह बाईपास भी खतरे की जद में आ गया है। वहीं बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन का कहना है कि इस भूस्खलन से हेलंग-मारवाड़ी बाईपास को कोई खतरा नहीं है। सेलंग में हाईवे के टूटे हिस्से को जल्द सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन


भूस्खलन से शिव मंदिर और दो मकान टूटे
पगनों गांव के ऊपर हो रहा है भूस्खलन, प्राथमिक विद्यालय के बच्चे किए शिफ्ट
खतरे की जद में आए 35 परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। पगनों गांव के ऊपर सोमवार रात को हुए भूस्खलन से गांव का शिव मंदिर और दो मकान टूट गए। जबकि खतरे की जद में आए राजकीय प्राथमिक विद्यालय को एक किमी दूर जूनियर हाईस्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है। लगातार हो रहे भूस्खलन से गांव के करीब 35 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। गांव के कई खेत बरबाद हो गए हैं।
ब्लॉक जोशीमठ के पगनों गांव में पिछले साल से भूस्खलन शुरू हुआ था। यहां पर भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर आ रहे हैं और बरसात में मलबा लोगों के घरों में घुस रहा है। पगनों गांव निवासी बदरी सुंदरियाल ने बताया कि मुरलीधर सुंदरियाल और खीम सिंह के मकान बारिश से टूट गए हैं। मलबा आने से शिवमंदिर टूट गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय भी खतरे की जद में आने से इसे एक किमी दूर जूनियर हाईस्कूल में शिफ्ट किया गया है। इतनी दूर विद्यालय छोटे बच्चों के लिए परेशानी भरा होगा। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से सुरक्षित जगह पर टेंट बना लिए हैं जिससे आपात स्थिति में वहां शिफ्ट हो सकें। कहा कि पिछले साल से भूस्खलन हो रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने यहां पर कोई राहत व टेंट उपलब्ध नहीं कराए हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. भास्कर बेवनी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से विद्यालय को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


जवानों ने मलबा हटाकर हाईवे पर आवाजाही सुचारु कराई
गोपेश्वर। लामबगड़ पुलिस चौकी के पास मलबा आने से हाईवे काफी जोखिम भरा हो गया था। यहां पर पुलिस के जवानों ने मलबा हटाकर हाईवे पर आवाजाही सुचारु कराई। पुलिस चौकी लामबगड़ के पास प्राकृतिक धारे के पास मलबा नाले के पानी के साथ हाईवे पर आ गया था और वाहनों की आवाजाही खतरनाक हो गई थी। ऐसे में यहां पर दुपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी थी। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संपूर्णानंद जुयाल के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गैती फावड़ा उठाया और हाईवे से मलबे को हटाकर आवाजाही सुचारु करवाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें