फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरसाड़ी में 25 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर पुरसाड़ी में मलबा हटने के बाद सुचारु हुई वाहनों की आवाजाही। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर पुरसाड़ी में शुक्रवार को 25 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। दो दिन बाद जिले में सब्जी, दूध, अंडा, अखबार जैसी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई हुई। हाईवे खुलने पर बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे जिला कारागार पुरसाड़ी के समीप चट्टान का बढ़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया था। तब से एनएचआईडीसीएल की जेसीबी और पोकलैंड मशीनें हाईवे खोलने में लगी थीं। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे हाईवे सुचारु हो पाया। शुक्रवार को क्षेत्रपाल, पाखी और टंगड़ी में भी करीब आठ घंटे तक हाईवे मलबा और बोल्डर आने से बंद रहा। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के चलते हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। कई जगहों पर हिल कटिंग की मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन रपट रहे हैं और बड़े वाहन दलदल में फंस रहे हैं। एनएचआईडीसीएल के जीएम संदीप कार्की का कहना है कि भूस्खलन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में मशीनें और मैन पावर तैनात है। हाईवे को सुचारु रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें