फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की गुमशगी के लिए साढ़े तीन घंटे तक बदरीनाथ हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी से बदरीनाथ धाम जा रहे दो युवकों की गुमशुदगी के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने पीपलकोटी बाजार के समीप हाईवे पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगाया। ऐसे में यहां वाहन फंसे रहे ग्रामीणों ने युवकों को शीघ्र खोजने और परिजनों को घटनास्थल ले जाने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह और तहसीलदार धीरज राणा ने परिजनों को युवाओं की खोज के लिए एनडीआरएफ से सर्च ऑपरेशन शुरू कराने तथा परिजनों को घटनास्थल पर ले जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बीते 28 अक्तूबर को पीपलकोटी नौरख गांव निवासी लोकेश और जोशीमठ के गणाई गांव निवासी रघुवीर सिंह जिस स्कूटी से बदरीनाथ धाम जा रहे थे पुलिस को यह स्कूटी बदरीनाथ धाम से दस किलोमीटर पहले हनुमान चट्टी में बरामद हुई थी। मगर दोनों युवाओं का पता नहीं लगा। सोमवार को लोकेश के परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी शीघ्र खोज करने की मांग के लिए पूर्वाह्न 11 बजे बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। ऐसे में हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जब कोतवाली पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला तो उन्हें मनाने पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों की खोज के लिए एनडीआरएफ को तैनात करने का लिखित आश्वासन दिया साथ ही परिजनों को घटना स्थल तक ले जाने की मांग पर भी सहमति जताई। तब जाकर दोपहर ढाई बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर अजय कुमार, सूरज, मोहन लाल, अंकित, सुमित, महेंद्र, दीपेंद्र, ताजबर आदि मौजूद रहे।
दोनों युवकों की तलाश में बदरीनाथ और जोशीमठ पुलिस टीम बदरीनाथ हाईवे से लेकर नदी किनारे सर्च अभियान चला रही है। एनडीआरएफ को भी सर्च ऑपरेशन के लिए बुलाया जाएगा। - प्रमेंद्र डोबाल, एसपी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें