फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद, श्रद्धालुओं को रोका

विज्ञापन
भूधंसाव से क्षतिग्रस्त पड़ी गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ सड़क। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। ऐसे में बदरीनाथ धाम से लौट रहे और धाम को जा रहे श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम, गोविंदघाट, जोशीमठ और पांडुकेश्वर में ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन

लामबगड़ घाटी में हो रही भारी बारिश के कारण हाईवे खोलने का काम भी शुरू नहीं हो पाया। अब शनिवार को मौसम सामान्य होने पर ही हाईवे खोला जा सकेगा। दूसरी ओर शुक्रवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश के कारण ओजरी डबरकोट में भारी भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया, जिससे गीठ पट्टी क्षेत्र के कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लगातार हो रही बारिश व पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे मलबे पत्थर के कारण हाईवे नहीं खोला जा सका। एनएच के एई धीरज गुप्ता ने कहा कि बारिश रुकते ही हाईवे जल्द से जल्द सुचारु कर दिया जाएगा। उधर, बारिश के कारण हुए भूस्खलन व भूधंसाव से जिले के बरसाली, कुनसाला कुपड़ा व राजगढ़ी गंगटाड़ी मार्ग भी बंद हो गए हैं, जिन्हें बहाल करने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें