फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में बोल्डर गिरने से दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हो रही भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुंच गया है। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से जगह-जगह चट्टानों से बोल्डर छिटककर हाईवे पर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को बाजपुर में चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे यहां करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। मैठाणा, क्षेत्रपाल, बिरही, हेलंग, पातालगंगा क्षेत्र में भी पहाड़ी से पत्थर गिरकर हाईवे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच दोपहर करीब दो बजे बाजपुर में चट्टान से बोल्डर छिटक कर हाईवे पर आ गए, जिससे यहां वाहनों की बंद हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची एनएचआईडीसीएल की जेसीबी के जरिए बोल्डरों को हाईवे से हटाया गया, तब जाकर शाम चार बजे तक हाईवे सुचारु किया जा सका। यहां ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से चट्टान से बार-बार पत्थर हाईवे पर आ रहे हैं। इससे बाजपुर गांव को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें