फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खनसर घाटी के नौगांव में महिला की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतका के पिता राजे सिंह की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। मंगलवार को राजस्व पुलिस ने नौगांव की अनीता देवी (35) पत्नी केदार सिंह के शव को झाड़ियों से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने कहा कि मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन मृतका अनिता के पिता राजे सिंह और गोगना गांव निवासी उसकी बहन विनीता तथा अन्य लोगों के बयानों के आधार पर आरोपी केदार सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। एनटी ने कहा कि मृतका की छोटी बहन विनीता ने पूछताछ में बताया कि सोमवार रात को उसके जीजा ने नशे की हालत में फोन पर बताया था कि उसने उसकी दीदी अनिता को मार दिया है और कल कफन लेकर आ जाना। विनीता ने राजस्व पुलिस को बताया कि आरोपी ने रातभर उसके पति पुष्कर सिंह व उसको सोने नहीं दिया। वह बार-बार फोन कर दीदी को मारने की बात कह रहा था। एनटी राकेश पल्लव ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें